Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

Author Image
Written by
सत्य प्रकाश अवस्थी

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार को विकास खंड कसमण्डा कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया और कई लापरवाह अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तर के अन्य अधिकारियों और लेखाकार कक्ष के अभिलेखों की जांच की।

जिलाधिकारी ने पाया कि जनसुनवाई रजिस्टर में लंबी अवधि से कोई प्रविष्टि नहीं हुई थी और शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं थे। इस गंभीर लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और 12 माह का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। रजिस्टरों को तत्काल अद्यतन करने का निर्देश भी जारी किया गया।

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली किश्तों, पारिवारिक रजिस्टर, आईजीआरएस कक्ष की कार्यप्रणाली और लेखाकार कक्ष की पत्रावलियों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में कई कमियां उजागर हुईं। कार्य प्रारंभ और पूर्ण होने के पूर्व की फोटो उपलब्ध न होने पर जेई शिवकुमार के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। साथ ही, क्षेत्र पंचायत बैठकों के रजिस्टर में फरवरी माह से कोई बैठक दर्ज न होने पर असंतोष व्यक्त किया गया।

मनरेगा कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्रों और इंटरलाकिंग कार्यों से जुड़ी अनियमितताएं मिलने पर लेखाकार नीरज बाजपेयी को सेवासमाप्ति नोटिस जारी किया गया और खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। सहायक विकास अधिकारी कक्ष में मास्टर रजिस्टर न होने पर एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के आदेश भी जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि सचिव और अन्य अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई या निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी। एनआरएलएम कक्ष में समूह सूचना रजिस्टर एवं सीएलएफ रजिस्टर का अवलोकन कर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp