Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में भारतीय कृषक दल का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई, 16 मई 2026 गांधी भवन हरदोई में शनिवार को भारतीय कृषक दल का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने की। 

 

कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान मुख्य वक्ता रहे। उनके साथ महासचिव प्रमोद सिंह यादव, वार एसोशिएशन सवायजपुर के महामंत्री संजय पाण्डेय एडवोकेट तथा पुष्पेन्द्र सिंह तोमर एडवोकेट मंच पर मौजूद रहे।

सम्मेलन में हरदोई समेत आसपास के जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक का मुख्य फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को उठाएं और जनता के बीच दल की नीतियों को पहुंचाएं।

 

विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महामंत्री संजय पाण्डेय एडवोकेट ने संगठन की आगामी कानूनी रणनीति पर प्रकाश डाला।

बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य जून से हर तहसील में किसान चौपाल शुरू होगी किसानों के लिए जिला स्तर पर मुफ्त विधिक सहायता केंद्र

 

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 2027 में किसानों के मुद्दों को विधानसभा तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp