Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में रोमा मंच पर सजी रंगों की महफिल, मंत्री असीम अरुण ने दिया सौहार्द का संदेश*

Author Image
Written by
Amit Swarnkar

*कन्नौज जिला संवाददाता अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट*कन्नौज में रोमा मंच पर सजी रंगों की महफिल, मंत्री असीम अरुण ने दिया सौहार्द का संदेश*

कन्नौज। शहर के ऐतिहासिक रोमा स्मारक स्थित मुक्ता काशी मंच पर शनिवार शाम आयोजित होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री असीम अरुण ने उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। समारोह में फूलों की होली और अबीर-गुलाल के बीच पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर उठा।

कानपुर के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को खूब गुदगुदाया, वहीं स्थानीय कलाकारों ने फाग और लोकगीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि होली का त्योहार हमें नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करना चाहिए और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नरेंद्र राजपूत ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम का धन्यवाद दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp