Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर धमाका, आधा दर्जन घायल

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जनपद के नाला मच्छरट्टा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

 

इस हादसे मेंआधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में भैया लाल चौहान निवासी सिंधी कॉलोनी, पूर्व विधायक के पुत्र अविनाश उर्फ विक्की व अभिषेक उर्फ सिक्की, राशू शुक्ला पुत्र वीरेंद्र, इशू चौरसिया निवासी नाला मच्छरट्टा तथा रामबीर यादव पुत्र अजय यादव शामिल हैं। इनमें भैया लाल चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंचकर धमाके के कारणों की गहन जांच में जुट गई हैं।

 

फिलहाल धमाके के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp