Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी डिप्लोमेसी: 24 घंटे में 4 देशों के नेताओं से बात, शांति की अपील

Author Image
Written by
चंदन सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच 24 घंटे के अंदर कुवैत, ओमान, फ्रांस और मलेशिया के नेताओं से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कूटनीति और संवाद का रास्ता अपनाने पर जोर दिया है 

 

पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बातचीत में कुवैत पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए लगातार बातचीत की जरूरत पर बल दिया।

 

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत में पीएम मोदी ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की और भारतीय नागरिकों समेत हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए ओमान की कोशिशों की सराहना की।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में पीएम मोदी ने तनाव कम करने और कूटनीतिक रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर बल दिया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र और दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए आपसी सहयोग जारी रखने की आशा व्यक्त की

 

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में पीएम मोदी ने ईद मुबारक की बधाई दी और क्षेत्रीय चिंताओं पर सहमति जताई कि संवाद ही समाधान है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp