Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 7 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

SOG/SWAT/Surveillance + थाना अतरौली की संयुक्त टीम ने दबोचा, नम्बर प्लेट हटाकर बेचते थे गाड़ियां

हरदोई अतरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत SOG/SWAT/Surveillance व थाना अतरौली की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चोरी की 7 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के साथ 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

*12 जून 2026* को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान *1. सवेश कुमार उर्फ रूपे पुत्र छोटके सिंह निवासी ग्राम डेरका, थाना अतरौली* और *2. सीपू पुत्र सुनील रैदास निवासी ग्राम गुरसंडा, थाना टड़ियावां* के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक लाभ कमाने के लिए उन्होंने जनपद हरदोई के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। पहचान छुपाने के लिए ये चोरी की गाड़ियों की नम्बर प्लेट हटा देते थे और फिर सस्ते दामों पर बेच देते थे।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। थाना अतरौली में इन पर मु0अ0सं0 183/26, 186/26, 185/26, 182/26 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। शेष बाइकों के मुकदमों की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी सवेश कुमार उर्फ रूपे पर पहले से अतरौली व कौड़िया थाने में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के 4 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी सीपू पर थाना टड़ियावां में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। अन्य जनपदों से भी इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

इस कार्रवाई में SOG प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार, Surveillance प्रभारी उ0नि0 अब्दुल जब्बार, व0उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा व पूरी SOG/SWAT/Surveillance टीम का अहम योगदान रहा।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp