
रिपोर्ट आयुष कुमार, जिला संवाददाता, फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद, कमालगंज: थाना क्षेत्र के गांव जरारी में शनिवार को बाइक का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी महिला सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में महिला के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार जरारी निवासी सलमा पत्नी नदीम किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। आरोप है कि महिला बाइक पर ठीक से बैठ भी नहीं पाई थी कि बाइक चालक ने गाड़ी चला दी। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सलमा बाइक समेत सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गईं।
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सलमा का उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बाइक चलाते समय चालक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पीछे बैठी सवारी ठीक से बैठ गई है। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण अक्सर ऐसे हादसे हो जाते हैं।








