Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद गंगा में नहाते समय डूबा 42 साल का युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद, कमालगंज: कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर गंगा घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

 

मृतक संजय, 42, इटावा जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के हरदोई गांव का रहने वाला था। वह अपने पिता रमेश चंद और साले के साथ गंगा स्नान करने आया था। नहाते वक्त संजय गहरे में चला गया और डूबने लगा।घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर आनन-फानन में कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना पर कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन ने लोगों से गंगा घाटों पर स्नान करते समय गहरे पानी से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp