Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सावन में कांवरियों पर होगी पुष्पवर्षा, वस्त्र भेंट कर किया जाएगा सम्मान

Author Image
Written by
Chandan Singh journalist उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद। पवित्र सावन मास के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवरियों की सेवा और सम्मान के लिए हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा विशेष सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मार्ग से गुजरने वाले कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा तथा प्रत्येक कांवरिये को एक जोड़ी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विनोद कौशव के मुख्य आयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांवरियों के प्रति सम्मान एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर दूर-दराज से भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम रविवार, 16 अगस्त 2026 को रात्रि 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल खाटू श्याम मंदिर से मोहम्मदाबाद के बीच निर्धारित किया गया है। इस दौरान कांवरियों पर भव्य पुष्पवर्षा के साथ उन्हें वस्त्र भेंट किए जाएंगे।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष एटा ज्ञान सिंह शाक्य ने पत्रकारों से कार्यक्रम के मीडिया कवरेज के लिए उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा और सम्मान सामाजिक समरसता, श्रद्धा एवं सेवा भावना का संदेश देता है। आयोजकों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवरेज करने की अपील की है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp