Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पिकअप से टकराई, दुकान-मकान और पेड़ क्षतिग्रस्त

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ब्यूरो चीफ सीतापुर

सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र के गोधना गांव में बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। डीसीएम सड़क पर चल रहे पिकअप डाला में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम सड़क किनारे स्थित दुकान, दो मकानों, ट्राली और पेड़ को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह पिकअप डाला से टकरा गई। टक्कर के बाद डीसीएम की रफ्तार नहीं थमी और वह सड़क किनारे बनी दुकान तथा मकानों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान एक ट्राली और पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का प्रयास किया। दुर्घटना में डीसीएम चालक के घायल होने की सूचना है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित दुकान और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ट्राली और पेड़ भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना से प्रभावित लोगों के अनुसार संपत्ति को हुए नुकसान का आंकड़ा लाखों रुपये में होने का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। प्रारंभिक तौर पर डीसीएम के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp