
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रविवार को कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार मड़ियांव से सीतापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं। घायल की पहचान रहीश के रूप में बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भेजा, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।








