Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज़ :- 24.740 किग्रा गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा बरामद

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

कन्नौज
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय के मार्गदर्शन में कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी में लिप्त गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 किग्रा 740 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये) तथा एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14/15 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 11:30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर मिरगांवा अंडरपास से लगभग 100 मीटर दूर सर्विस रोड पर दबिश देकर अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में

1. निहाल पुत्र विजेन्द्र,

2. विजेन्द्र पुत्र श्रीपाल,
दोनों निवासी मोहल्ला ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास, कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज, तथा

3. अरुण कुमार पुत्र रमेश, निवासी मोहल्ला देवीगंज थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर (हाल पता: मोहल्ला ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास, कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज) शामिल हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से गांजा लाते थे। वहां से 3–4 हजार रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदकर यहां लाकर 12–14 हजार रुपये प्रति किलो फुटकर में बिक्री करते थे।

इस संबंध में थाना कोतवाली गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 700/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी विवरण:

24 किग्रा 740 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 13 लाख रुपये)

एक ई-रिक्शा

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
एसओजी एवं सर्विलांस टीम—
निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा (प्रभारी एसओजी), निरीक्षक त्रदीप सिंह (प्रभारी सर्विलांस), हेड कांस्टेबल मनोज यादव, रवेन्द्र सिंह, अजय सिंह, कांस्टेबल शिवराज सिंह यादव, विकास अग्रहरि, यगन चौधरी, शुभम कुमार, दीपक।

थाना गुरसहायगंज पुलिस टीम—
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, उप निरीक्षक दीपक कुमार, निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपांशु गंगवार, गजेन्द्र सिंह, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार।

— रोहित नंदन, संवाददाता (कन्नौज)

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp