Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : आलू के दाम औंधे मुंह गिरे, 3–4 रुपये किलो बिकने से किसान परेशान

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज क्षेत्र में आलू की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कमालगंज की नवीन मंडी में आलू के दाम अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में मंडी में आलू 150 से 250 रुपये प्रति पैकेट के भाव बिक रहा है, जो औसतन मात्र 3 से 4 रुपये प्रति किलो पड़ता है।

कमालगंज मंडी में आसपास के कई जिलों से किसान अपनी आलू की फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन बेहद कम कीमत मिलने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इतनी कम दरों पर आलू बेचने से उनकी लागत तक नहीं निकल पा रही है।

स्थानीय आढ़ती संजय कमल ने बताया कि बाहर की मंडियों में लोडिंग और निर्यात ठप होने के कारण स्थानीय बाजारों में आलू का स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से मांग के मुकाबले आपूर्ति ज्यादा हो गई है और दामों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। यदि हालात ऐसे ही बने रहे, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

आलू उत्पादक किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि मेहनत और खर्च के बावजूद सही दाम न मिलने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

वहीं मंडी प्रशासन का कहना है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आलू की कीमतों में गिरावट के कारणों की जांच की जा रही है और किसानों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जा रहा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp