Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Author Image
Written by
सत्य प्रकाश अवस्थी

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद में पोषण से जुड़े प्रमुख संकेतकों पर हुई प्रगति का आकलन किया गया और धीमी रफ्तार से चल रही योजनाओं में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए ब्लॉकवार निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का पंजीकरण आरसीएच पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को संबंधित एमओआईसी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक आंकड़े प्राप्त करने और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ तालमेल बनाकर योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही वीएचएसएनडी सत्रों का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक सत्र में दो अनिवार्य रजिस्टर रखने को कहा गया, जिनमें सैम-मैम श्रेणी के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण विवरण दर्ज हो तथा आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम के आंकड़ों का आपसी मिलान किया जाए।

उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जीएमडी डिवाइस साथ रखने और पोषण ट्रैकर ऐप पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। होम विजिट आशा और एएनएम के साथ संयुक्त रूप से कराने तथा एफआरएस कार्य को अगले 15 दिनों में शत-प्रतिशत पूर्ण करने को कहा गया।

कुपोषण नियंत्रण को लेकर डीएम ने सैम से मैम श्रेणी में आए बच्चों की नियमित निगरानी करने और अति गंभीर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में समुदाय आधारित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी में पांच वर्ष तक के बच्चों की जांच, उपचार, देखभाल और पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि शिशु और बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

इसके साथ ही वीएचएसएनडी सत्रों के दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित करने, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने तथा नियमों के अनुसार हॉट कुक्ड मील वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्तापूर्ण होम विजिट और सेवाओं की नियमित निगरानी पर भी डीएम ने विशेष बल दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

પેટ્રોલ-ડીઝલ સંકટથી હાહાકાર: અમદાવાદ-રાજકોટમાં સૂકા પંપ, વાહનચાલકો મુશ્કેલીમાં
आज फोकस में

પેટ્રોલ-ડીઝલ સંકટથી હાહાકાર: અમદાવાદ-રાજકોટમાં સૂકા પંપ, વાહનચાલકો મુશ્કેલીમાં

संघर्षों से जीत तक: जरौआ के सचिन बने पहले अग्निवीर
आज फोकस में

संघर्षों से जीत तक: जरौआ के सचिन बने पहले अग्निवीर

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

<span class=सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी">
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp