Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज परिवार परामर्श केन्द्र की पहल: कन्नौज में 2 बिखरते परिवार फिर से एक हुए

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र ने शुक्रवार को दो परिवारों को टूटने से बचा लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चली काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी अपने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए।

परामर्श केन्द्र की कमेटी में निरीक्षक रंजना पांडेय, उप निरीक्षक गीता पाठक, म0आ0 सीमा यादव और म0आ0 अनामिका यादव मौजूद रहीं। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर धैर्य से सुना गया। कई दौर की बातचीत और समझाइश के बाद दंपतियों ने पुराने मनमुटाव खत्म कर एक साथ नई शुरुआत करने का फैसला लिया। समझौते के बाद दोनों जोड़े मुस्कुराते हुए घर लौटे।

परिवार परामर्श केन्द्र लगातार घरेलू विवादों को थाने-कचहरी पहुंचने से पहले ही सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इससे न सिर्फ परिवार बिखरने से बच रहे हैं बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

 

एसपी विनोद कुमार ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्र का उद्देश्य परिवारों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp