Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

कन्नौज गुरसहायगंज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुरसहायगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना गुरसहायगंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इन्दुईयागंज अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जुम्मन उर्फ साबिर पुत्र हाकिम अली निवासी इनायतपुर थाना कोतवाली कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना गुरसहायगंज में मु0अ0सं0 266/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

बरामदगी

 

– एक अवैध तमंचा .315 बोर

– दो जिंदा कारतूस .315 बोर

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

– अजय कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसहायगंज

– उपनिरीक्षक दीपक कुमार, चौकी प्रभारी समधन

– हेड कांस्टेबल अशोक कुमार

– कांस्टेबल विकुल कुमार

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp