
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा 02 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दिनांक 12.06.2026 को थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाद संख्या 3011/24, धारा 498ए/323/504/506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) एफटीसी-2, कन्नौज द्वारा वारंट जारी किया गया था। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार वारंटी
1. विवेक पुत्र रमाकान्त निवासी बैसावारी थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज, उम्र करीब 31 वर्ष।
2. रमाकान्त पुत्र गजोधर निवासी बैसावारी थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज, उम्र करीब 55 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. अजय कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसहायगंज।
2. उ0नि0 देवीचरन साहू,
3. का0 कृष्णकान्त।
4. का0 अशोक कुमार।








