Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, शिक्षण संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज विकासखंड अंतर्गत कालेश्वर मंदिर काला झाला सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आर.एस. पब्लिक स्कूल कोहनी नगला में प्रबंधक लतेश राजपूत एवं प्रधानाचार्य संदीप राजपूत की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। वहीं आस्तिक शिक्षण संस्थान फतेहपुर, मां सूरजमुखी ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कोहनी नगला रजीपुर (प्रबंधक रतीभान सिंह राजपूत), श्री वर्मा शिक्षा सदन काला झाला रजीपुर (प्रबंधक अतर सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य विकास राजपूत) तथा श्री रामचंद्र शिक्षण संस्थान खेरेनगला (प्रबंधक वेदराम राजपूत, प्रधानाचार्य धीरेंद्र राजपूत) में भी भव्य आयोजन संपन्न हुए।

कार्यक्रमों में विद्यालयों का समस्त स्टाफ, ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान विनीत कुमार फौजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत के प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजपूत ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की और तिरंगा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय परिसरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संविधान के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp