Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : महा पूर्णिमा पर चाचूपुर तिराहे के पास विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Author Image
Written by
रामबहार

जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत चाचूपुर तिराहे के समीप महा पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 1 फरवरी 2026 को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस भंडारे के मुख्य संस्थापक भोले किंग राजपूत रहे। कार्यक्रम के दौरान सुनील राजपूत, पप्पू राजपूत, श्यामवीर राजपूत, सोनपाल राजपूत, संजीव राजपूत, राहुल राजपूत, अनुज राजपूत सहित राजपूत परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

आयोजकों ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से निरंतर महा पूर्णिमा के अवसर पर इस प्रकार के भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। भंडारे में प्रतिवर्ष लगभग चार से पांच हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ-साथ धार्मिक सेवा का लाभ मिलता है।

आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी महा पूर्णिमा के अवसर पर इसी तरह भंडारे का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सेवा और प्रसाद का लाभ मिलता रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp