Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : माघी पूर्णिमा पर पांचाल घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम पांच बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। गंगा स्नान का क्रम तड़के लगभग ढाई बजे से ही शुरू हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे तक करीब बीस हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे। अमृतपुर और राजेपुर क्षेत्र से ग्रामीण बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से घाट पर पहुंचे। अनुमान के मुताबिक 300 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

गंगा स्नान के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा बच्चों के मुंडन संस्कार, सत्यनारायण भगवान की कथा, दान-पुण्य एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी पूरे विधि-विधान से किए जा रहे हैं। कई श्रद्धालु गंगा मैया को वस्त्र अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

गंगा तट के उत्तरी घाट के अलावा शहर की ओर स्थित दक्षिणी घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही बनी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह में गंगा स्नान अत्यंत शुभ माना जाता है, और माघी पूर्णिमा के साथ ही माघ माह का समापन भी हो रहा है।

मेले में जलेबी की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को जलेबी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में 100 से अधिक जलेबी की दुकानें लगी हैं, जहां लगभग 2000 किलो जलेबी की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp