Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : आलू के दाम गिरने से टूटा किसान, 5 बीघा खड़ी फसल पर चलाया रोटावेटर

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में शुक्रवार को एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी खड़ी आलू की फसल को खुद ही नष्ट कर दिया। किसान ने लगभग 5 बीघा खेत में तैयार आलू की फसल पर रोटावेटर चलाकर जुताई कर दी।

किसान का कहना है कि आलू की खेती में प्रति बीघा 10 से 15 हजार रुपये तक की लागत आती है, लेकिन मौजूदा समय में बाजार में आलू के दाम इतने गिर चुके हैं कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए किसान ने मजबूरी में फसल नष्ट करने का कठोर फैसला लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब किसान ने ऐसा कदम उठाया हो। एक दिन पहले भी वह लगभग 5 बीघा आलू की फसल नष्ट कर चुके थे। लगातार हो रही इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है और लोग किसान की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

पीड़ित किसान की पहचान दुरविजय सिंह निवासी ग्राम दरौरा, कमालगंज, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। उनका कहना है कि फसल बेचने पर उन्हें लागत से भी कम दाम मिल रहे थे, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया था।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरी चिंता जताई है और सरकार से मांग की है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी किसान को अपनी मेहनत से उगाई गई फसल नष्ट करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp