Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अयोध्या : सरयू नदी से मिला बस्ती में तैनात दरोगा का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Chandan Singh

बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दरोगा अजय गौड़ बीते 5 फरवरी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, अजय गौड़ परशुरामपुर थाने में मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों को देख रहे थे। 5 फरवरी की शाम वे अचानक लापता हो गए थे। बाद में उनकी बाइक कुआनों नदी के किनारे खड़ी मिली, जिससे किसी अनहोनी की आशंका और गहरा गई थी। CCTV फुटेज में दरोगा को बस्ती मुख्यालय तक जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

अयोध्या में सरयू नदी से शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान की औपचारिकताएं पूरी कीं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp