Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में सामुदायिक शौचालय पर ताला, ग्रामीण परेशान

Author Image
Written by
रामबहार

रिपोर्ट फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय सिंह

फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरारी में बने सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शौचालय अधिकतर समय बंद रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय निर्माण का उद्देश्य गांव को खुले में शौच से मुक्त करना था, लेकिन देखरेख और नियमित संचालन न होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और स्वच्छता को लेकर किए गए प्रयासों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए और जिम्मेदार कर्मियों की नियुक्ति कर इसकी देखरेख सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर सकें

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp