Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, पैर टूटा; एंबुलेंस की लेटलतीफी पर भड़के ग्रामीण

Author Image
Written by
रामबहार

अमृतपुर तहसील संवाददाता कुलदीप की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद अमृतपुर/राजेपुर: राजेपुर मार्ग पर जमापुर के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में शिक्षिका की बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि महिला के साथ मौजूद उसका मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। वहीं, सूचना के बाद भी एंबुलेंस के एक घंटा देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

 

अनियंत्रित थी बाइक की रफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी विद्यालय अमृतपुर में तैनात एक शिक्षक स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमापुर के पास राजेपुर मार्ग पर शिक्षक की बाइक की गति काफी तेज थी। इसी दौरान बाजार से घर लौट रही महमदपुर गड़िया निवासी गुड्डू यादव की पत्नी से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

मासूम की बची जान, महिला का पैर टूटा

हादसे के वक्त महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी था, जिसे खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, महिला का एक पैर टूट गया है और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में शिक्षक को भी मामूली चोटें और खरोंच आई हैं।

 

एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, लोहिया अस्पताल रेफर

ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच घायल महिला दर्द से तड़पती रही। एंबुलेंस की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी गई। बाद में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल (डॉ. राम मनोहर लोहिया) रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो महिला की हालत इतनी खराब नहीं होती। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp