फर्रुखाबाद कमालगंज तिराहे के पास सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवा दिया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया।
बताया गया कि अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी, जिससे राहगीरों और वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने भी कई बार प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।
इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








