Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में ‘कन्नौज इत्रोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ, खुशबू और संस्कृति का संगम

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज इत्र उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी, इत्र स्टॉल तथा फूड स्टॉल का अवलोकन किया।

तीन दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में इत्र उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की जा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राधा रानी बृज संस्कृति कला समिति द्वारा भजन गायन तथा नृत्यांजलि फाउंडेशन द्वारा रामायण और गंगावतरण पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्व में प्रसिद्ध रहा है। यहां के कारीगरों की मेहनत, कौशल और परंपरा ने कन्नौज को विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि कन्नौज की पहचान यहां के कारीगरों, मिट्टी और फूलों की खुशबू से जुड़ी हुई है। इत्रोत्सव का उद्देश्य कारीगरों, व्यापारियों और उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर कन्नौज के इत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना और इसकी प्रभावी ब्रांडिंग करना है।

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह तीन दिवसीय इत्रोत्सव उत्साह, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम है, जो कन्नौज की पहचान को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आयोजन इत्र उद्योग मेला और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इत्र महोत्सव के रूप में विकसित होगा, जिससे कन्नौज के इत्र उद्योग, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीडीओ आर.के. चौधरी, एडीएम देवेन्द्र सिंह, एएसपी अजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल और सीएम टूरिज्म फेलो नमन दुआ सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 16 मार्च 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp