Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद अधूरी पड़ी पानी की टंकी, लगभग दो से तीन सालों से टफ पड़े काम नहीं हो रहा कार्य

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद तहसील संवाददाता विजय चौहान की रिपोर्ट 

 

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पानी की टंकी का सपना अभी तक सपना ही बना हुआ है। करीब दो साल पहले गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण शुरू होने के बाद कुछ समय तक काम चला, लेकिन बाद में कार्य बंद हो गया और तब से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। अधूरी टंकी के कारण गांव के लोग आज भी हैंडपंप और अन्य अस्थायी साधनों पर निर्भर हैं। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

 

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अधूरी पड़ी पानी की टंकी का निर्माण पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल सके।

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp