
हरदोई, 16 मार्च 2026 – जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में आज कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। जनसुनवाई में प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना है, और इस दिशा में सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, और अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।









