Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रयागराज जंक्शन पर नकली RPF दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से कर रहा था चेकिंग

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी ने नकली आरपीएफ दरोगा बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के रेंगा गांव निवासी दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले तीन महीने से रेलवे स्टेशन पर वर्दी पहनकर घूम रहा था और खुद को आरपीएफ का दरोगा बताता था।

रविवार को जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह की टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध दरोगा वर्दी में दिखाई दिया। टीम ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया और कुछ ही देर में सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं है।

आरोपी ने बताया कि वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन परिवार की ओर से नौकरी को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी दबाव में उसने घरवालों से झूठ बोल दिया कि उसकी रेलवे पुलिस में दरोगा की नौकरी लग गई है।

दिव्यांशु ने बाजार से स्टार, बैच, मोनोग्राम, नीली डोरी और लाल जूते खरीदकर आरपीएफ जैसी वर्दी तैयार कर ली। इसके बाद वह नियमित रूप से प्रयागराज जंक्शन आने लगा। उसने बताया कि वह स्टेशन और ट्रेनों में घूमकर बिना टिकट यात्रा करने वालों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे भी वसूल करता था।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 16 मार्च 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp