Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संघर्षों से जीत तक: जरौआ के सचिन बने पहले अग्निवीर

Author Image
Written by
सत्य प्रकाश अवस्थी

*सत्य प्रकाश अवस्थी*

हरदोई -जनपद के कोथावां विकास खंड के ग्राम भैंनगांव जरौआ ने आज एक नई पहचान हासिल की है। गांव के होनहार युवा सचिन त्रिवेदी ने अग्निवीर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही सचिन अपने गांव के पहले अग्निवीर बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं।
साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सचिन के पिता प्रमोद कुमार त्रिवेदी एक प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। परिवार में दो बेटियों और एक बेटे के बीच सचिन ने बचपन से ही अनुशासन, मेहनत और देशसेवा का जज्बा बनाए रखा।
प्रमोद त्रिवेदी बताते हैं कि जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। इसी का परिणाम है कि 19 मार्च को जब सचिन के अग्निवीर परीक्षा में सफल होने की खबर मिली, तो पूरे घर और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
सचिन त्रिवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्वर्गीय बाबा ईश्वरदीन त्रिवेदी को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता से किया वादा पूरा कर दिखाया है और आगे भी देश की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सचिन की इस उपलब्धि से गांव के युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिन ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। आज जरौआ गांव अपने इस लाल पर गर्व कर रहा है, जिसने संघर्ष के बीच सफलता की नई कहानी लिख दी।

<span class=संघर्षों से जीत तक: जरौआ के सचिन बने पहले अग्निवीर">
आज फोकस में

संघर्षों से जीत तक: जरौआ के सचिन बने पहले अग्निवीर

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp