Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में लाउडस्पीकरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 उतारे गए, 62 की आवाज कम की गई

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज: कन्नौज जनपद में आज सुबह 05:00 बजे से प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के उपयोग को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 15 लाउडस्पीकर निर्धारित संख्या से अधिक पाए गए, जिन्हें तत्काल उतरवाया गया। इसके अलावा 62 लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई, जिन्हें मौके पर ही कम कराया गया।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है। उन्होंने बताया कि आगामी नवरात्रि और ईद-उल-जुहा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है और नियमित पैदल व वाहन गश्त सुनिश्चित कराई जा रही है।

इस अभियान में जनपद के सभी चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक स्वयं शामिल रहे। चेकिंग के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर निरीक्षण किया गया और लाउडस्पीकरों की जांच की गई।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह उनकी प्राथमिकता है। साथ ही सभी से अपील की गई है कि निर्धारित नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और सौहार्द बना रहे।

 

इस कार्रवाई से धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp