Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पुलिस लकी पलटन का जलवा: एसपी ने ली परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस बल की अनुशासन, एकरूपता और तत्परता का जायजा लिया गया। परेड में शामिल जवानों ने सुसंगठित ढंग से कदमताल करते हुए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त किया।

 

परेड की सलामी लेने के बाद एसपी विनोद कुमार ने डायल 112 के वाहनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को परखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डायल 112 सेवा हर समय सक्रिय और प्रभावी बनी रहे, ताकि आम जनता को समय पर सहायता मिल सके।

 

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत मुआयना किया। उन्होंने बैरकों, कार्यालयों, मेस तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने और खाने-पीने की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

 

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp