Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

24 मार्च को कन्नौज में वृहद रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर भर्ती

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद कन्नौज में दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेहरिन तिर्वा रोड पर एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में कन्नौज सहित विभिन्न शहरों की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

मेले में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम” rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सुश्री वैशाली, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री अपूर्वा दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp