Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शांति का संदेश को सुनने वालों की संख्या 50 हजार के पार 2 सौ 80 गाँवो तक पहुंचा शांति का संदेश

Author Image
Written by
Amit Swarnkar

हरदोई/फर्रुखाबाद/एटा/कन्नौज/शाहजहाँपुर

न्यू वेंचर प्रेम रावत डांट काम सपोर्ट टीम के सहयोग से विभिन्न जनपदों में आयोजित शांति महोत्सव प्रचार कैंप सफलता पूर्वक संपन्न हुए। इन आयोजनों के माध्यम से विश्व शांति दूत डॉ. श्री प्रेम रावत जी का शांति, मानवता संदेश डे–नाइट एलईडी स्क्रीन के जरिए जन-जन तक पहुँचाया गया। आयोजकों के अनुसार, इन प्रचार कैंपों के माध्यम से करीब 280 गाँवों में शांति का संदेश पहुँचा और 50,000 से अधिक नए लोगों ने इसे सुना। वहीं सैकड़ों लोगों ने “शांति का उपहार” सुनने के लिए अपना नाम दर्ज कराया। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लगातार “शांति का उपहार” दिखाया व सुनाया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक जागरूकता और शांति के प्रति रुझान स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

आयोजित कार्यक्रमों में

16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 – मीरपुरमाफी, तिलहर (शाहजहाँपुर)

27 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 – सदुल्लीपुर, सवायजपुर (हरदोई)

10 जनवरी से 18 जनवरी 2026 – कन्हऊयाकूबपुर (फर्रुखाबाद)

22 जनवरी से 1 फरवरी 2026 – सराय दौलत (कन्नौज)

5 फरवरी से 16 फरवरी 2026 – झकरई (एटा)

12 मार्च से 18 मार्च 2026 – लुधैया, कायमगंज (फर्रुखाबाद) में संपन्न हुए।

आयोजकों ने बताया कि इन प्रचार कैंपों का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग—ग्रामीण, कस्बाई और शहरी—तक शांति का संदेश पहुँचाना है। कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों की भागीदारी उत्साहजनक रही। न्यू वेंचर premrawat.com (प्रेमरावत डाट कांम) सपोर्ट टीम हरदोई एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों से यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हरदोई के आरेन्द्र कुशवाहा का योगदान सराहनीय रहा इन कार्यक्रमों में सांसद विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी चर्चा में रही इन कार्यक्रमों की जनप्रतिनिधियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई तथा कार्यक्रमों में प्रेम रावत जी द्वारा लिखित पुस्तक स्वयं की आवाज और स्वांस अतिथियों को उपहार स्वरूप भेंट की गई फिलहाल कार्यक्रमों की धूम से प्रेम रावत जी के अनुयाई में भी उत्साह और उमंग का जोरदार संचार हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp