Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद जनपद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरारी गांव सदरियापुर

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद कमालगंज विकास खंड के गांव सदरियापुर में सरकारी दफ्तरों पर ताले लटके होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे गांव के लोग आवश्यक कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों में अनुज, राहुल, दिव्यांशु, मनोज, विमला देवी, सुनीता और अर्चना समेत कई लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से पंचायत भवन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां ताला ही लटका मिलता है। उनका आरोप है कि पंचायत सहायक सविता कभी-कभार आती हैं और कई दिनों तक अनुपस्थित रहती हैं।

इस संबंध में जब ग्रामीणों ने सचिव कंचन रावत से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक इन दिनों व्यस्त हैं, इसलिए नियमित रूप से नहीं आ पा रही हैं। वहीं ग्राम प्रधान साजिद मंसूरी से भी शिकायत की गई, जिन्होंने जल्द पंचायत भवन खुलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक महीने से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और जरूरी कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पंचायत भवन नियमित रूप से खुलवाने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp