Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद : कमालगंज में कार की स्टीयरिंग लॉक होने से हादसा, तीन युवक घायल

Author Image
Written by
रामबहार

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में गांव पट्टी कतरौली के पास मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें कार सवार तीन युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार असीफ, वसीम और अकीब अपने गांव जारारी भड़ौसे से गुरसहायगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पट्टी कतरौली के पास अचानक कार की स्टीयरिंग लॉक हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में तीनों युवक चोटिल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp