Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद तेज आंधी-बारिश से कई गांवों में फसलें बर्बाद किसानों की बढ़ी चिंता

Author Image
Written by
रामबहार

 

फर्रुखाबाद  कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा के कई गांवों में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं, सरसों और अन्य खड़ी फसलें खेतों में गिरकर बर्बाद हो गईं।

ग्रामीणों के अनुसार, शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे खेतों में पानी भर गया और फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कई किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुए इस नुकसान से उन्हें भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। वहीं, कृषि विभाग से भी नुकसान का आंकलन करने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp