Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई गर्रा नदी में डूबे किशोर का शव 19 घंटे बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

 

हरदोई। जनपद के पाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गर्रा नदी में डूबे किशोर का शव घटना के करीब 19 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। किशोर का शव घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर नदी में उतराता हुआ मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, किशोर दिल्ली से अपने भांजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया था। शनिवार दोपहर वह अन्य साथियों के साथ गर्रा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद रविवार को उसका शव बरामद किया गया।

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp