Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज : विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम के सख्त निर्देश, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर जोर

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज, 06 अप्रैल 2026 — जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में शौचालय निर्माण के 7373 के लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास खंड स्तर पर लक्ष्य तय कर पात्र लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाए और जनसुनवाई व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के आधार पर पात्रता रजिस्टर तैयार किया जाए।

मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘अन्नपूर्णा मॉडल शॉप’ के अधूरे निर्माण को अप्रैल माह में हर हाल में पूर्ण करने को कहा।

गौशालाओं की व्यवस्था पर ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए गौवंशों के लिए छाया, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गौआश्रय स्थलों के केयरटेकरों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।

फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस सप्ताह इन योजनाओं में स्पष्ट प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 06 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp