Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में बदमाशों का तांडव: जिला अध्यक्ष भूपेश पाठक के पैतृक घर में घुसकर फायरिंग, दो भतीजे घायल

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

रिपोर्टर कुलदीप पाठक

फर्रुखाबाद। जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने जिला अध्यक्ष भूपेश पाठक और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पाठक के पैतृक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों की फायरिंग में दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक को गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, देर रात घर के अंदर आहट और खटपट की आवाज सुनकर अधिवक्ता राजेश पाठक के बड़े भाई देवेश पाठक के पुत्र भानु पाठक (अध्यापक) की नींद खुल गई। भानु ने घर के भीतर संदिग्ध लोगों को देखा और उनका विरोध किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली भानु पाठक के कंधे में जा लगी।

गोली लगने के बावजूद भानु पाठक ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाशों से संघर्ष और फायरिंग में उनके दूसरे भाई लालू भी घायल हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी कर दी। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों को तत्काल डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वारदात के बाद पूरे गंगापार क्षेत्र और कुइयां गांव में भय का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यह घटना केवल चोरी की नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर असली कारणों का खुलासा करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने कई टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp