Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गंगा एक्सप्रेस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूरी करने निकले युवक की मौत दोस्त गंभीर घायल

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे  के पास मल्लावां चौराहे  पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया

मृतक के छोटे भाई सत्यवान के अनुसार बंदीपुर गांव निवासी संदीप 25 वर्ष सोमवार तड़के 3 30 बजे अपने 23 वर्षीय दोस्त आकाश के साथ बाइक से मजदूरी के लिए घर से निकले थे वे एक निर्माणाधीन मकान पर मिक्सर मशीन पहुंचाने जा रहे थे मशीन पहुंचाने के लिए ही दोनों घर से जल्दी निकले थे

मल्लावां चौराहे के पास पहुंचते ही गंगा एक्सप्रेस के पास  किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी

सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को पहले मल्लावां सीएचसी और फिर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया डॉक्टरों ने सुबह 6 50 बजे संदीप को मृत घोषित कर दिया आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया

संदीप की शादी पिछले साल 5 मई को सुमन के साथ हुई थी हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह दुर्घटना दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp