
हरदोई
हरदोई में रविवार रात हुए सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे जवान को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी हादसे में जवान और उनकी बाइक पिकअप में फंस गए और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए
*टक्कर के बाद बाइक में फंस गए जवान*
जानकारी के अनुसार रविवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद आशाराम बाइक से अपने घर जा रहे थे जैसे ही वह देहात कोतवाली क्षेत्र के घोसर गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि आशाराम और उनकी बाइक पिकअप में फंस गए इसके बाद चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया इस दौरान जवान करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं
मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर निवासी 53 वर्षीय आशाराम के रूप में हुई है वह शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे
*मोबाइल से परिजनों को दी गई सूचना*
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने आशाराम के मोबाइल से उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को एंबुलेंस की मदद से हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया
*रात 10:06 बजे डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद रविवार रात 10:06 बजे आशाराम को मृत घोषित कर दिया उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया आशाराम के परिवार में पत्नी राम श्री एक बेटा और दो विवाहित बेटियां हैं
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है









