Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई सड़क किनारे मिले दो युवकों के रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका, तीन पुलिस टीमें गठित

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

हरदोई

जिले के संडीला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अतरौली मार्ग पर तकिया-आटामऊ जाने वाली सड़क के किनारे दो युवकों के रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम और क्षेत्राधिकारी संडीला के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:37 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि संडीला थाना क्षेत्र में अतरौली मार्ग पर, निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से लगभग 500 मीटर पहले सड़क किनारे दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

मृतकों की पहचान अरुण चौरसिया (26 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश चौरसिया, निवासी ग्राम रेसों, थाना कछौना तथा अभिषेक चौरसिया (27 वर्ष), पुत्र शिवराम चौरसिया, निवासी ग्राम गौहनिया, थाना कछौना के रूप में हुई है। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

 

घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों को लगाया गया है। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp