Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई: बिना अनुमति शीशम का पेड़ काटने पर ठेकेदार समेत 3 पर केस, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त जांच शुरू

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

हरदोई

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ाईयनपुरवा गांव में बिना अनुमति शीशम का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और वन विभाग इस मामले की संयुक्त जांच कर रहे हैं।

हरदोई वन प्रभाग के अरवल क्षेत्र में बारामऊ रेंज में तैनात वनरक्षक  मोहम्मद इस्लाम  ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को सूचना मिली थी कि बढ़ाईयनपुरवा( विश्वकर्मा नगर)गांव निवासी *रामपाल और इतवारी* ने अपने खेत गाटा संख्या 286 में खड़े शीशम के पेड़ को एक अज्ञात ठेकेदार के साथ मिलकर बिना किसी वैधानिक अनुमति के कटवा दिया है।

सूचना पर उपराजिक रेंज अधिकारी  विपुल शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। निरीक्षण में शीशम का पेड़ कटा हुआ मिला, जिससे अवैध कटान की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध वन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp