Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जरेली से गंगा जी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा गांव

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

(उपसंपादक) जरेली, हरदोई। जिसका सभी श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह शुभ घड़ी आज आ ही गई। जय भोले युवा कांवड़िया संघ कमेटी, जरेली के तत्वावधान में तृतीय विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। जरेली गांव से कांवड़ियों का विशाल जत्था पवित्र राजघाट गंगा तट के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के प्रस्थान से पूर्व गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन एकत्रित हुए। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया।

इसी क्रम में कांवड़ियों एवं कमेटी के सदस्यों ने प्रतापेश्वर महादेव शिव मंदिर में भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सभी के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही कांवड़ियों का जत्था आगे बढ़ा, पूरा गांव “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। चारों ओर भक्ति और आस्था का ऐसा वातावरण नजर आया कि पूरा माहौल शिवमय हो गया। यात्रा के दौरान युवा कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लेकर श्रद्धालु पूरे जोश और भक्तिभाव के साथ यात्रा पर निकले। गांव के लोगों ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। जय भोले युवा कांवड़िया संघ कमेटी के अध्यक्ष एवं संचालक किसान नेता कपिल मौर्या अपने युवा साथियों के साथ पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी कांवड़ियों को अनुशासन, आपसी भाईचारे और श्रद्धाभाव के साथ यात्रा पूरी करने का संदेश दिया।

तृतीय विशाल कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। डीजे की धुन और भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था राजघाट गंगा तट के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन तथा यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। जरेली से शुरू हुई यह भव्य कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति, भाईचारे और शिवभक्ति का संदेश लेकर अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ चली है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp