
रिपोर्ट पंकज कुमार
फर्रुखाबाद पिछले 24 घंटों से जनपद में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर पानी भरने की स्थिति बन गई है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जनपद में आज दिनांक 02 सितम्बर 2026 (बुधवार) को समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
1 कारण जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा, खराब मौसम और जलभराव की स्थिति नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे 3 उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और अभिभावकों को समय से सूचना दें।








