Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कमालगंज के गांव मीठापुर में प्राथमिक विद्यालय के गेट पर सूअर पालन से गंदगी बच्चे हो रहे बीमार शिक्षकों की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट पंकज कुमार

फर्रुखाबाद विकासखंड कमालगंज क्षेत्र के गांव मीठापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट और गली में गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों द्वारा सूअरों (सूकर) के बाड़े से निकलने वाली गंदगी को स्कूल के गेट और गली में फैलाया जा रहा है, जिससे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार रामचंद्र कठेरिया व उनके पुत्र राजू, रामदास, रामजी लाल, धीरज आदि द्वारा स्कूल से महज 15 मीटर की दूरी पर सूअरों का बाड़ा बना रखा है। आरोप है कि ये लोग बाड़े की गंदगी को विद्यालय के मेन गेट और जाने वाली गली में फेंक देते हैं।

शिक्षकों द्वारा कई बार मना करने के बावजूद ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार गेट व गली पर गंदगी फैला रहे हैं। गंदगी और बदबू के कारण स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है और कई बच्चे बीमार भी हो रहे हैं।

विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक विद्यालय के पास से सूअरों के बाड़े को हटवाया जाए और गेट व गली पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नौनिहालों को स्वच्छ वातावरण में शिक्षा मिल सके।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp