Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, अटरिया पुलिस की कार्रवाई

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ब्यूरो चीफ सीतापुर

सीतापुर अटरिया अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सिधौली के निकट पर्यवेक्षण में 9 सितंबर 2026 को थाना अटरिया पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद, निवासी ग्राम मनवा, थाना अटरिया, सीतापुर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना अटरिया में मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी समीमुद्दीन के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना कमलापुर में वर्ष 2022 का एनडीपीएस एक्ट का मामला, थाना अटरिया में वर्ष 2023 में लूट एवं अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमा, थाना सिधौली में वर्ष 2022 का आयुध अधिनियम का मामला तथा थाना अटरिया में वर्ष 2021 का चोरी एवं माल बरामदगी से संबंधित मुकदमा शामिल है।

पुलिस टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में थाना अटरिया के व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कांस्टेबल अश्वनी सिंह और कांस्टेबल सोनू गिरी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp