Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कमालगंज में बैरिकेडिंग के ड्रम से टकराई बाइक, एक युवक घायल, लोहिया अस्पताल रेफर

Author Image
Written by
Aayush Kumar

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज चौकी के पास शनिवार को पुलिस चेकिंग के लिए सड़क किनारे रखे गए ड्रम से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान मुकेश पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम गमुइया राशुलपुर, थाना नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुदागंज चौकी के पास पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए सड़क के किनारे ड्रम लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर ड्रम से जा टकराई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चेकिंग के दौरान लगाए जाने वाले ड्रम और बैरिकेड पर रिफ्लेक्टर या संकेतक होने चाहिए ताकि दूर से ही वाहन चालकों को पता चल सके और हादसों से बचा जा सके।

रिपोर्ट – आयुष कुमार, ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp