Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में छत से उतरते समय पैर फिसलने से युवती सीढ़ियों से गिरी, हाथ में फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल भेजा

Author Image
Written by
Aayush Kumar

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से एक युवती सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रा नगर निवासी सुशील सक्सेना की पुत्री सुरवी मंगलवार दोपहर छत पर कपड़े सुखाने गई थी। कपड़े सुखाने के बाद जब वह नीचे आ रही थी तभी अचानक सीढ़ियों पर उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ी।

गिरने की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और एक्स-रे जांच में हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने बताया कि रोजमर्रा के काम से युवती छत पर गई थी तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सीढ़ियों पर नमी के कारण फिसलन बढ़ जाती है, इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

ब्यूरो चीफ आयुष कुमार की रिपोर्ट, फर्रुखाबाद

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

कन्नौज जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक में उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन लंबित भुगतान, विद्युत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश

WhatsApp